Advertisement Carousel
Uncategorized

छातामुरा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन विधायक प्रकाश नायक ने लिया आशीर्वाद,ग्राम व क्षेत्रवासियों के लिए की मंगल कामना


रायगढ़।शहर से लगे ग्राम छातामुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य आयोजन में रायगढ़ के युवा विधायक श्री प्रकाश नायक ने पहुँचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। और ग्राम छातामुरा तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ के वॉर्ड क्रमांक 41 के अंतर्गत आने वाले छातामुरा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है।यहाँ चपले से


पधारी कथावाचिका प्रभादेवी चौबे द्वारा स्रोता भक्तों को कथा का रसपान कराया जा रहा है।कथा के छठवें दिन शुक्रवार शाम को रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक पहुँचे जहाँ उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचिका प्रभादेवी चौबे का आशीर्वाद प्राप्त किया और इस आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।उन्होंने इस मौके पर ग्राम व
क्षेत्र के लोगों के सुख शांति व मंगल कामना की।इस कार्यक्रम में कथा स्थल पर रुकमणी विवाह का पूरे उत्साह के साथ संपन्न कराया गया।कथा श्रवण करने के लिए छातामुरा के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुँचे थे।
इस अवसर पर आयोजन समिति के रोमांचल पटेल नगर निगम रायगढ़ के एल्डरमैन चंद्रशेखर चौधरी,दुर्गा पटेल,रमेश चौधरी,पीताम्बर पटेल व पदुम यादव सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद
थे।

advertisement


सुमधुर भजनों में झूमे स्रोता भक्त कथा के छठवें दिन रुकमणि विवाह प्रसंग के अवसर पर सुमधुर भजनों को सुनकर
स्रोता भक्त झूमने के लिए मजबूर हुए।भगवान श्री कृष्ण के भजनों में स्रोता भक्त भाव विभोर होते नजर आये कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण व रुकमणी इत्यादि की झांकिया मनमोहक रही।संगीत टीम में बबलू आर्गन,सीडी बेंजो,पुनि पेड व लक्ष्मी ने तबला पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।इस संगीत कार्यक्रम के गुप्ता साउंड सर्विस कोसमंदा का भी योगदान रहा।पूरे 5 दिनों
तक छातामुरा ग्राम श्रीमद्भागवत कथा सुमधुर भजनों में डूबा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING