Advertisement Carousel
Uncategorized

सांसद गोमती साय की पहल पर सन्ना में शीघ्र ही खुलेगी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा


फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के प्रयास से शीघ्र ही सन्ना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खुलेगी। और जशपुर के पाठ क्षेत्र के लोगो को इसका लाभ प्राप्त होगा। सांसद श्रीमती साय ने कुछ दिनों पूर्व सन्ना क्षेत्र के लोगों की मांग पर भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक को सन्ना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने के लिए पत्र लिखा था। जिस पर भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने संज्ञान लेकर बैंक खोलने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी। सन्ना में भारतीय स्टेट बैंक खोलने का रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लाइसेंस जारी कर दिया गया है।
श्रीमती साय ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के उच्च अधिकारी ने उन्हें दूरभाष पर जानकारी दी है कि आपके पत्रानुसार सन्ना में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा का रिजर्व बैंक से लाइसेंस जारी हो गया है। अब शीघ्र ही सन्ना क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

सन्ना क्षेत्र के निवासियों ने सांसद को दिया धन्यवाद।
जैसे ही सन्ना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा खुलने का समाचार मिला, वैसे ही लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। और क्षेत्र के निवासियों ने अपनी लोकप्रिय सांसद को मोबाइल से आभार व धन्यवाद देना प्रारंभ कर दिया। एवं क्षेत्र में आने का निमंत्रण दिया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING