Advertisement Carousel
Uncategorized

उमेश अग्रवाल की गिरिफ्तारी को लेकर गरजे विभाष सिंह…कहा षड्यंत्रकारी है उमेश अग्रवाल…दस दिनों में नहीं हुई गिरिफ्तारी तो…? पढ़िए पूरी ख़बर..देखें वीडियो…

रायगढ़…अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता से छेड़खानी के आरोप में घिरे भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल की गिरिफ्तारी को लेकर आज कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता विभाष सिंह ने मोर्चा खोल दिया है।विभाष सिंह आज तक़रीबन 150 गाड़ियों के

काफ़िले और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और टीआई मनीष नागर को आवेदन सौंपकर उमेश अग्रवाल की गिरिफ्तारी की मांग की। विभाष ने कहा की अगर दस दिनों में उमेश अग्रवाल की गिरिफ्तारी नही हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

advertisement


बता दें की उमेश के विरुद्ध एफआईआर हुए लगभग एक माह बीत चुके हैं।लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरिफ्तार करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जबकि दूसरी तरफ शहर में इस बात की चर्चा जोरों पर है की एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद उमेश अग्रवाल शहर में ही घूम रहे थे।बहरहाल इस मामले को लेकर यह कहा जा रहा है की भाजपा जिलाध्यक्ष बीमारी का बहाना बनाकर गिरिफ्तारी के डर से शहर से फरार हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING