Advertisement Carousel
Uncategorized

परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए प्राधिकार पत्र प्राप्त करने हेतु 6 मई तक आवेदन आमंत्रित


रायगढ़, / मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए गए घोषणा अनुसार छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग, द्वारा परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका 2022 जारी किया गया है। रायगढ़ जिले में लर्निंग लाईसेंस बनाने के लिए 24 परिवहन सुविधा केन्द्र को प्राधिकृत करते हुए स्थापित किया जाना है, जिसके लिए जिला परिवहन कार्यालय, रायगढ़ मिनी स्टेडियम के पास रायगढ़ में इच्छुक अर्हताधारी आवेदक 200 विहित शुल्क जमा कर 6 मई 2022 शाम 5.30 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। पूर्व में इसके लिए 27 अप्रैल तक आवेदन मंगाये गये थे। जिसकी तिथि में बढ़ोतरी करते हुए अब 6 मई 2022 तक निर्धारित की गयी है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नियम एवं शर्ते जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर सकते है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING