Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक ने छिछौर उमरिया स्कूल में किया सायकल वितरण


रायगढ़।विधायक प्रकाश नायक ने गुरुवार को रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम छिछौर उमरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सायकल वितरित किया।इस मौके पर उन्होंने शासन द्वारा छात्राओं को किये जा रहे सायकल वितरण कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार छात्राओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सतत प्रयासरत है।इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भूपेश सरकार की कार्यों की प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुसौर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशोर कसेर,सुखसागर गुप्ता,सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिदार,उपसरपंच विशम्बर भोय व टेकलाल बरेठ सहित अन्य कार्यकर्ता व स्कूल के प्रचार्य तथा स्टॉफगण मौजूद थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING