Advertisement Carousel
Uncategorized

75 वाँ आजादी का अमृत महोत्सव कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ में संपन्न हुआ…

रायगढ़ । । जिसमें मुख्य अतिथि रायगढ़ के लोकप्रिय सांसद गोमती साय रही । इस अवसर पर उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पदाधिकारियों ने सांसद श्रीमती गोमती साय का भव्य स्वागत अभिनंदन किए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती साय ने कहा कि केवल रायगढ़ ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी तथा अनुसंधान केंद्र में कार्यरत वैज्ञानिकों के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है, वह दिन रात कार्य करके जो मुकाम हासिल किए हैं वह अविस्मरणीय है । मैं उन्हें इस मंच के माध्यम से हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएं देती हूं ।
उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए श्रीमती साय ने कहा कि किसानों को भगवान का दर्जा दिया गया है क्योंकि अनाज देकर जो जीवन देता है उसे स्वयं भगवान ने एवं ग्रंथों में कृषक का नाम लिया गया है । हमारा भारत देश का प्रसिद्ध प्रतिशत हिस्सा गांव हैं और 75% किसान भारत देश में निवासरत है। मैं स्वयं किसान हूं । मैं 17-18 वर्षो से कृषि का कार्य भी की हूं, इसीलिए किसानों के दुख दर्द और खुशी को समझती हूं । एक मां अपने बच्चों को देखकर जैसे खुश होती है वैसे किसान अपने लहलहाते खेत को देखकर बहुत खुश होता है । सांसद श्रीमती गोमती साय ने केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के लिए चलाए गए विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी प्रदान किए एवं उनके लाभ भी बताएं किसानों को विभिन्न प्रकार की कृषि कार्यों में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की भी जानकारी दिए। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से दवाई , खाद्य का भी छिड़काव किया जाना अब संभव हो गया है ।

वेदों में और शास्त्रों में लिखा है कि किसानों के द्वारा उगाए गए धान को धान को चींटी से लेकर हर जीव सेवन करता है हर जीव का पेट भरता है जिससे किसान पाप मुक्त भी हो जाते हैं । श्रीमती गोमती साहनी ने किसानों के महत्व की काफी तारीफ किए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व वाली सरकार में किसानों की आय दोगुनी का लक्ष्य लेकर सरकार काम कर रही हैं इसे आने वाले समय में निश्चित ही किसानों को भिन्न क्षेत्रों में फायदा होगी इस अवसर पर संयुक्त संचालक बिलासपुर एमके चौहान, ग्रीन एग्रीकल्चर एके सिंह , वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमुख स्वर्णकार , सुभाष पांडे, अरुणधर दीवान, सतीश बेहरा, पूनम सोलंकी, मनोज प्रधान , लक्ष्मी पटेल, दिनेश, निकुंज शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी, वैज्ञानिक एवं कृषक गण उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING