Advertisement Carousel
Uncategorized

किसानों के नेता ने माना किसानों से हो रही वसूली :- पूनम सोलंकी….नेता प्रतिपक्ष ने कहा अपनी ही पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार से दुखी है काँग्रेसी

advertisement

रायगढ :-किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का बयान किसानों से हो रही जबरन वसूली पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निरन्तर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही l काँग्रेस सरकार के तबादला उद्योग की वजह से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच गया l जनता पहले से ही त्रस्त थी लेकिन अब कांग्रेस संगठन से जुड़े काँग्रेसी भी अपनी सरकार के नए सिस्टम से त्रस्त नजर आ रहे है l धरना विरोध प्रदर्शन से भयभीत भुपेश सरकार ने बाकायदा रोक लगाकर छग में आपातकाल की स्थिति उत्पन्न कर दी है l भाजपा नेता ओपी चौधरी की मौजूदगी में जिलाभाजपा के नेतृत्व में कोडातराई में किसानों की मांगों को लेकर किये गए वृहद चक्का जाम व गिरफ्तारी का स्मरण दिलाते हुए भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ हों रहे अन्याय का मुखर होकर प्रतिकार करती रही है l साढ़े तीन बरस में सबसे अधिक विकसित तबादला उद्योग के जरिये काँग्रेस के बेरोजगार नेताओ को सबसे ज्यादा लाभ मिला है l अफसरों की पोस्टिंग रिचार्ज की तरह समय बद्ध है l भोले भाले छतीशगाडिया किसानों से वसूली दिल्ली तक पहुंचाने वाली काँग्रेस सरकार को जनता अगले विधानसभा चुनाव में माफ नही करेगी l राजस्व में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर माननीय वकील बंधुओं की लंबी लड़ाई का स्मरण भी नेता प्रतिपक्ष ने कराया l आम जनता की इस लड़ाई को वकीलों बंधुओ ने लड़ा वे जेल तक गए l इस प्रशासनिक आतंकवाद को जनता भली भांति समझ रही है उचित समय पर जनता इसका जवाब अपनी उंगलियों के जरिये देगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING