Advertisement Carousel
Uncategorized

परशुराम जयंती समारोह पर शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो….रामचन्द्र शर्मा

रायगढ़ /
विप्र समाज के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण दिन भगवान श्री परशुराम जयंती समारोह की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए विप्र फाउण्डेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा द्वारा अपील की गई है। इस अवसर पर रामचंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संकट के बाद भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा विप्र समाज द्वारा भव्य तरीके से निकाली जा रही है, इसके लिए विप्र समाज की कान्यकुब्ज शाखा, सरयूपारिण शाखा , उत्कल शाखा , बिहार शाखा , गौड़ शाखा , मारवाड़ी शाखा आदि ब्राम्हण समाज की तरफ से मीटिंग लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों इसका प्रण लिया गया है। इसके लिए ब्राम्हण सेवा समिति द्वारा पुरी तैयारिया कर ली गई है । इसके मद्देनजर विप्र फाउण्डेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने सभी विप्र जन एवम् युवा विप्र तथा मातृ शक्ति को अनुरोध किया है कि साल का एक दिन भगवान के नाम करें, साथ में बच्चों को भी शामिल कराएं इससे बच्चों को हिंदू संस्कृति की झलक देखने मिलेगी।


शहर में होगा शोभायात्रा का भ्रमण
विप्र फाउण्डेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जयंती समारोह की यात्रा तीन मई मंगलवार को शाम पांच बजे से परशुराम मंदिर से आरम्भ होकर कोतवाली से होते हुए गद्दी चौक, पैलेसरोड, भक्ति गली चौक से गौरी शंकर मंदिर चौक , संजीवनी हॉस्पिटल , रामनिवास टॉकीज के सामने से होते हुए गांधी पुतला चौक, स्टेशन चौंक , नटवर स्कूल से होते हुए सत्ती गुड़ी चौंक पहुंचकर अंत में भगवान परशुराम मंदिर परिसर में समाप्त होगी । कार्यक्रम के अंत में भंडारे एवम् प्रसाद की व्यवस्था सभी भक्तो के लिए रखी गई है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING