Advertisement Carousel
Uncategorized

खिलाड़ी कभी निराश नहीं होता : रामचन्द्र खिलाडिय़ों को मौका मिलते रहना चाहिए : संजय पॉल


शटलर्स कप इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ संपन्न
रायगढ़। द शटलर्स एकेडमी द्वारा आयोजित इंटर स्कूल शटलर्स कप प्रतियोगिता का समापन बुधवार को रायगढ़ स्टेडियम में सहायक संचालक खेलकूद संजय पॉल, जिला क्रिकेट संघ के सचिव व विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी उपेन्द्र सिंह गौतम के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सौरभ पंडा ने बताया कि समापन समारोह में अतिथि संजय पॉल ने आयोजन की महत्ता को बताते हुए ऐसे आयोजन लगातार करवाने की बात कही। अतिथि रामचन्द्र शर्मा ने खिलाडिय़ों को हारने पर निराश होने की बजाय अपनी कमियां दूर कर फिर से जीतने के लिए मेहनत करने पर जोर दिया। जिला बैडमिंटन संघ के हितेश ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले के तहसीलों से 10 स्कूल के खिलाडियों ने भाग लिया जो अंडर 13 ,17,19 गर्ल्स एवं बॉयज में विभक्त है जिसमे तकऱीबन 65 एंट्रीज आयी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री डिगेश्वर पटेल जॉइंट कलेक्टर, श्री दुष्यंत रायस्त जॉइंट कलेक्टर एवं जिला परिवहन अधिकारी एवं श्री संजय पॉल सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ था। समापन समारोह में आयोजन समिति के सभी सदस्य उपेंद्र सिंह गौतम, सुरेश गुप्ता, अरुणा चौहान, विकास अग्रवाल, हेमंत सोनी, प्रदीप गर्ग, राजेश बेरीवाल, राजीव शाह, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी , हितेश वर्मा, अमित महरा एवं सौरभ पंडा ने प्रतिभागियों को टूर्नामेंट के लिए बधाईयां प्रेषित की ।



सचिव सौरभ पंडा ने बताया कि
अतिथि श्री संजय पॉल सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री रामचंद्र शर्मा अध्यक्ष छ ग विप्र फाउंडेशन सचिव रायगढ़ जिला क्रिकेट संघ समिति सदस्य, वरिष्ठ खिलाड़ी उपेन्द्र सिंह गौतम के कर कमलों से विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। जिसमें विजेता इस प्रकार रहे- अंडर 13 बॉयज सिंगल्स विजेता अभिराज शर्मा, उपविजेता आदित्य मेहानी को हराया, अंडर 13 गर्ल्स सिंगल्स विजेता मेघा राठिया उपविजेता रिंकी पटेल अंडर 17 बॉयज सिंगल्स विजेता हर्षवर्धन बारीक़ उपविजेता साई आदित्य, अंडर 17 गर्ल्स सिंगल्स विजेता मेघा महिष उपविजेता ज्योत्स्ना तिवारी, अंडर 19 बॉयज सिंगल्स विजेता आर्यन शर्मा उपविजेता सुयश अग्रवाल, अंडर 19 गर्ल्स सिंगल्स विजेता अंजनी गुप्ता उपविजेता चाहत कटारे रहे। अकादमी के हेड कोच ‘सौरभ पंडा ने आभार प्रदर्शन किया एवं मंच संचालन कोच हितेस ने किया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING