Advertisement Carousel
Uncategorized

आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल के नेतृत्व में एक और बड़ी कार्रवाई 15 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

रायगढ़ / कलेक्टर भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देश पर अवैध महुआ शराब के विरूद्ध आबकारी रायगढ़ शहर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल की कार्रवाई लगातार जारी है.

advertisement

आज दिनांक 5/5/22 को थाना सिटी कोतवाली में गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर कि इंदिरा नगर निवासी खुशीराम चौहान पिता कृष्णो चौहान अपने रिहायशी घर से अवैध रूप से महुआ मदिरा बेच रहा है
खरीददार से महुआ मदिरा की खरीदी कर सूचना पुख्ता होने पर आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल ने अपनी आबकारी टीम के साथ खुशीराम चौहान के घर में विधिवत् तलाशी ली गई तलाशी में एक सफेद मटमैला प्लास्टिक बोरे में रखा 84 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 180 मिली कुल 15.120 महुआ मदिरा को एक कमरे में छिपा कर रखा होना पाया गया उक्त महुआ मदिरा को बरामद कर सीलबंद कर कब्जे आबकारी लिया गया महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क 34(2)एवं 59 (क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिला की कार्यवाही की गयी!
उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल द्वारा की गई।हमराह स्टाफ आबकारी मुख्यआरक्षक जय दान तिर्की, शिवकुमार वैष्णव ,जीतेश नायक, प्रवीण जांगड़े, महिला आरक्षक गीता देवी कमल उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING