Advertisement Carousel
Uncategorized

सोशल साइट पर अश्लील विडियो अपलोड करने वाले सावधान….

कोतवाली TI मनीष नागर इंस्टाग्राम पर चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड़ करने वाले आरोपी को किये गिरफ्तार…

advertisement

एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त होने वाले सायबर टीप लाइन पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई….

   

रायगढ़ । सोशल साइट पर अश्लील विडियो शेयर करने वालों को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा लगातार चिन्हांकित कर आईटी के तहत कार्रवाई करा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 19/11/2021 को कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से प्राप्त सायबर टीप लाइन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा आरोपी को ढिमरापुर चौंक से गिरफ्तार किया गया है । आरोपी पर कोतवाली पुलिस आई.टी. एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

एनसीआरबी, नई दिल्ली इंटरनेट पर उपलब्ध सभी प्रकार के फोटो,विडियो व अन्य कंटेन्ट पर नजर रखे हुए है, ऐसी ही एक अश्लील विडियो जो इंस्टाग्राम पर *दिनांक 30/04/2021 के 07:04:30 बजे लक्ष्मी कृपा अपार्टमेंट ढिमरापुर चौक के सेल टावर से* मोबाईल नं. 958972XXXX के धारक के द्वारा प्रसारित किया था । जिसे एनसीआरबी संज्ञान में लेते हुए राज्य अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर को भेजा गया था । उक्त सायबर टीप लाइन कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जिला रायपुर से कोतवाली रायगढ़ को प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा उक्त मोबाइल के धारक की पतासाजी किया गया । सिम नम्बर घरघोड़ा रोड़ रायगढ़ में रहने वाली महिला के नाम पर जारी होना पता चला, महिला से पूछताछ किये जाने पर पिछले दो साल से सिम का उपयोग उसके भाई आकाश दीप मिंज द्वारा करना बताई । कोतवाली की टीम आकाश दीप मिंज को ढिमरापुर के पास से हिरासत में लिया गया । आकाश दीप को कोतवाली पुलिस द्वारा सायबर टीप लाइन से प्राप्त विडियो को आकाश को दिखाकर पूछताछ करने पर आकाश द्वारा अपने इंस्टाग्राम एकांउट से पोस्ट करना स्वीकार किया है । आरोपी *आकाश दीप मिंज पिता सिल्बेरियुस मिंज 20 साल निवासी नया जगतपुर ढिमरापुर थाना कोतवाली रायगढ़* को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल की जप्ती की गई है । आरोपी को थाना कोतवाली में *67 (B) IT Act* के तहत पंजीबद्ध अपराध में आज रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर एवं उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा की अहम भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING