Advertisement Carousel
Uncategorized

स्व कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना की तहत धर्मजयगढ़ विधानसभा के अमलीडीह शक्तिकेंद्र में विस्तारक के रूप में पहुंचे पवन शर्मा और सौरभ चौधरी 

घरघोड़ा: / आज स्व कुशाभाऊ ठाकरे जनशताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्य विस्तार योजना के तहत धरमजयगढ़ विधानसभा के घरघोड़ा मंडल के अमलीडीह शक्ति केंद्र में अम्लीडीह भालू मार और भेंडरा के मतदान केंद्र की बैठक हुई आज की इस बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी जिलों में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को विस्तारक सह विस्तारक एवं सायबर विस्तारक के रूप में सभी मतदान केंद्र में जाने का निर्देश दिया गया है इसी कार्यक्रम के तहत आज की बैठक संपन्न हुई आगामी 5 से 20 मई के बीच सभी

advertisement

मतदान केंद्रों में मतदान केंद्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर एवं जन चौपाल के जरिए आम जनता से मुलाकात करनी है एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सभी योजनाओं को आमजन तक पहुंचा या नहीं पहुंचा इसकी समीक्षा करनी है एवं हितग्राहियों से मुलाकात करनी है और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा पिछले चुनाव में जितनी घोषणा की गई थी वह कार्य पूर्ण हुए कि नहीं इसकी भी समीक्षा करनी है एवं सभी बूथों में आवश्यक रूप से पार्टी का व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है आज की इस कामकाजी बैठक में शक्ति केंद्र के विस्तारक पवन शर्मा एवं सौरभ चौधरी, सह विस्तारक राजीव पंडा एवं साइबर विस्तारक बच्चन राठिया, सहित ज्ञानू मोदी, अभिषेक शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, मधुमणि सत्पथी कुबेर प्रधान संजय गुप्ता लोकनाथ चौहान नरेश कुमार एवं मुख्य रूप से गांव के सरपंच श्रीमती राठिया जी मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING