Advertisement Carousel
Uncategorized

बरसात पूर्व नालों की सफाई का जायजा लेने पहुँची महापौर

अमृत मिशन के कर्मचारी करे घर घर सर्वे-जानकी काट्जू

advertisement

सफाई और पानी की सुविधा हेतु अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रायगढ़ / नगर निगम द्वारा बरसात पूर्व शहर के बड़े नालों की सफाई का काम आरम्भ करा दिया गया है महापौर जानकी काट्जू एवं स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन स्थल का जायजा लेने पहुँचे वहां स्वयं उपस्थित रहकर वार्ड क्रमांक 8 सिद्धि विनायक कालोनी में स्थित नाले को गैंग के माध्यम से सफाई कराया और वार्ड क्रमांक 28 में सफाई और पानी की शिकायत पर निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया।
15 जून से बरसात का आगमन माना जाता है उसे देखते हुए बारिश शुरू होने के पहले शहर के सभी बड़े छोटे नालों की सफाई होना जरूरी होता है नही तो शहर में जल भराव की समस्या हो

जाती है उसके निवारण के लिये महापौर ने निगम के सफाई टीम को पहले ही एक्टिव कर दिया है वर्तमान में सफाई गैंग के साथ पोकलेन जेसीबी द्वारा लक्ष्मीपुर से इंदिरानगर तक सफाई किया जा चुका है,और आज पूरे गैंग के साथ सिद्धि विनायक कालोनी के समीप बड़े नाले का सफाई कराया ताकि बरसात में समस्या ना हो नाले सफाई दौरान वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि दिगंबर ने भी सफाई टीम को मार्गदर्शन दिया।वही वार्ड क्रमांक 28 में पानी और सफाई की शिकायत पर महापौर सीधे वार्डवासियों से रूबरू हुई और उनके समस्याओं को सुनकर अमृत मिशन के कर्मचारी को घर घर सर्वे कर जांच करने का एवं सफाई के लिये सुपरवाइजर को बुला कर तत्काल सफाई के निर्देश दिये।निरीक्षण दौरान एम आई सी सदस्य स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन,अमृत काट्जू एवं सफाई की टीम मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING