Advertisement Carousel
Uncategorized

छग में सत्ता संघर्ष से जनता का नुकसान :- ओपी चौधरी

टीएस की प्रेस वार्ता के बयान पर ओपी की प्रतिक्रिया

advertisement

रायगढ :- सत्ता में आने के पहले ओपी चौधरी जय वीरू की जोड़ी पर लगातार वादाखिलाफी का आरोप लगाते रहे है l ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को भी लेकर टीएस सिंहदेव की नाराजगी को लेकर भुपेश सरकार पर निशाना साधा l भुपेश बघेल व टीएस सिंहदेव इन दिनों नदी के दो किनारे बने हुए है जो साथ तो चलते दिखाई दे रहे लेकिन इनका मिलना अब मुश्किल लग रहा l l टीएस सिंहदेव की प्रेस वार्ता का वीडियो क्लिप सोशल मंच में जारी करते हुए ओपी ने कहा कि टीएस के बयान से यह स्पष्ट है कि सत्ता संघर्ष में आज कांग्रेस में यह स्थिति क्या हो गई इस संघर्ष की वजह से छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन का नुकसान हो रहा है l प्रशासनिक अधिकारी आपके कार्यक्रमो से दूरी बनाकर रखे है प्रेस वार्ता के दौरान इस सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि ऐसा नही है लेकिन ये नई बात देखने मिली है कि कलेक्टर एसपी कही पर भी शिष्टाचार के नाते अपनी उपस्थिति दर्ज नही किये l दंतेवाड़ा एवं यहां भी उनकी उपस्थिति नही हुई l उम्र में भी काफी कम है बच्चे ही है मेरे बच्चे होते तो शायद इन्ही के उम्र के होते सामान्य बात यह है कि शिष्टाचार रखना चाहिए आपसे उम्र में कोई बड़ा आया है या प्रोटोकॉल में बड़ा आया है तो यह सामान्य शिष्टाचार है l टीएस सिंहदेव के इस बयान पर बतौर विपक्ष ओपी चौधरी ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस में अंदुरुनी सत्ता संघर्ष को रेखांकित किया l ओपी के इस बयान के बाद एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में सियासत का पारा गर्म हो गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING