Advertisement Carousel
Uncategorized

जब विधायक के हाथों सायकल की चाबी पाकर गदगद हो गई छात्राएं जगदेव पाठशाला में विधायक प्रकाश नायक ने छात्राओं को किया सायकल वितरण


रायगढ़।विधायक प्रकाश नायक ने रायगढ़ के कबीर चौक स्थित जगदेव पाठशाला में छात्राओं को सायकल वितरित किया।विधायक के हाथों सायकल चाबी पाकर छात्राएं गदगद हो गई।इस मौके पर रायगढ़ विधायक ने छात्राओं को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।


जगदेव पाठशाला में सायकल वितरण का यह कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 11 बजे आयोजित था।विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में सभी छात्राओं को सायकल प्रदान किया गया।इस अवसर पर विधायक ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है।छात्राओं को स्कूल आने जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सायकल दे रही है।इस दौरान रायगढ़ विधायक ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,पार्षद रत्थू जायसवाल,पार्षद बबलू बरेठ,पार्षद मुरारी भट्ट, जिला कांग्रेस महामंत्री किरण पंडा,पत्रकार नरेंद्र चौबे,जगदेव पाठशाला के प्रचार्य श्री चंद्रा व स्टॉफगण मौजूद थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING