Advertisement Carousel
Uncategorized

14545 पर कॉल कर रायगढ़ नगर निगम वासी ले सकते है 13 सेवाओं की घर पहुंच सुविधा जन्म, मृत्यु, विवाह एवं स्थायी निवास प्रमाण-पत्र जैसे सेवाओं का ले सकते है घर बैठे लाभ


रायगढ़, / मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से हितग्राही 14545 पर कॉल कर कर जन्म, मृत्यू, विवाह एवं स्थायी निवास सहित 13 प्रकार की सेवाओं का घर पहुंच लाभ ले रहे है। यह योजना नगर निगम रायगढ़ में भी शुरू हो गयी है।
मुख्यमंत्री मितान योजना से जनसामान्य को अन्य कार्यो को छोड़कर दस्तावेज बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति मिलेगी। इस योजना के अन्तर्गत सेवाओं के लिए मितान टोल फ्री नंबर 14545 एक कॉल करने पर मितान घर पहुंच रहे है। सेवाएं प्राप्त करने वाले व्यक्ति की जरूरी दस्तावेजों का स्कैन कर एवं दस्तावेज बनाने उपरांत मितान द्वारा उसे घर पहुंचाया जा रहा है। मितान योजना की सारी प्रक्रिया डिजीटल होगी।
इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषत: बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को आसानी से कई प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेगी। वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी, जिसका शीघ्र ही पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी। प्रारंभ में इस योजना अन्तर्गत जन्म प्रमाण पत्र, विवाह, निवास, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की घर पहुँच सुविधा मिल रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING