
रायगढ़।जिले के सरिया डीपापारा में अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया गया है।यहाँ आयोजित कार्यक्रम में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने पहुँचकर विधिवत पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।इस मौके पर प्रमुख रूप से सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव पातर,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू,अमित सिन्हा,राकेश डनसेना,नरेंद्र डनसेना,राजू प्रधान,प्रेम साहू,एल्डरमैन अजय शराफ सीताराम प्रधान सहित आयोजन समिति के पदाधिकारीगण व सरिया नगरवासी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
