Advertisement Carousel
Uncategorized

हनुमान चालीसा का पाठ करना अगर राष्ट्रद्रोह है तो मैं यह गलती बार-बार करूंगा – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव।

हिंदुत्व के लिए संघर्ष करने पर सांसद नवनीत राणा जी का अभिनंदन किया।

advertisement

हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी के महाराष्ट्र में हिन्दुओं की स्तिथि चिन्तन का विषय है।कुछ दिनों पहले मुंबई में मुख्यमंत्री निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने पर महाराष्ट्र सरकार की पुलिस ने राणा दंपत्ति को जेल भेजवा दिया था,विगत दिनों दिल्ली में राणा दंपत्ति से मिले प्रबल प्रताप जैसे ही चर्चा शुरू हुई सर्वप्रथम नवनीत राणा जी ने हिंदू सम्राट घर-वापसी के जनक श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी के अनेकों कार्यों को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए राष्ट्र निर्माण के कार्यों को खूब सराहा। धर्मांतरण,लव जेहाद,गौ तस्करी,क्रिप्टो मिशनरी,अर्बन नक्सल जैसे हिन्दुत्व मुद्दों पर गम्भीर चर्चा हुई।
प्रबल प्रताप ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करना अगर राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में आता है तो यह गलती में भी बार बार करूंगा और हजार बार करूंगा,सनातन संस्कृति की रक्षा करने के लिए एकजुट होना बहुत जरूरी है जिस प्रकार देश में हालात है धर्म संस्कृति को लेकर भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जिसके लिए हम सभी को एकजुट होके इस समस्या का निराकरण के लिए कोई रास्ता तय करना होगा।विस्तृत चर्चा के बाद सांसद नवनीत राणा जी एवं उनके पति विधायक रवि राणा जी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया वही उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING