Advertisement Carousel
Uncategorized

झारा शिल्प ग्राम एकताल वासियों ने विधायक प्रकाश नायक का किया स्वागत विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए रायगढ़ विधायक का माना आभार


रायगढ़।जिले के पुसौर विकासखंड के अंतर्गत झारा शिल्प ग्राम एकताल वासियों ने रायगढ़ गजानंदपुरम स्थित कार्यालय पहुँचकर विधायक प्रकाश नायक का डोकरा शिल्प स्मृति व गमछा भेंटकर विशेष रूप से सम्मान किया।ग्रामवासियों ने विधायक द्वारा उनके गाँव के विकास के लिए विभिन्न कार्यों को राज्य शासन से स्वीकृति दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।पिछले दिनों एकताल में आयोजित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शरीक होने के  लिए रायगढ़ विधायक का आभार जताया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से एकताल सरपंच हिमांशु चौहान,उपसरपंच अंतरयामी होता,श्याम गुप्ता,पंच गौरी साहू,भारती सिदार,दीपांजलि,मुक्ति सहित अन्य मौजूद थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING