Advertisement Carousel
Uncategorized

कार्य में लापरवाही बरतने पर, दो पंचायत सचिव निलंबित


रायगढ़, / सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने ग्राम पंचायत सचिव बंशीधर भोय, एवं परखित भोय को अपने पदीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। दोनों पंचायत सचिव को निलंबन अवधि में कार्यालय जनपद पंचायत लैलूंगा में अटैच किया गया है।
ज्ञात है कि जनपद पंचायत लैलूंगा ग्राम पंचायत तारागढ़ के पंचायत सचिव बंशीधर भोय के द्वारा ग्राम पंचायत खम्हार प्रभार सौंपने के बावजूद भी ग्राम पंचायत तारागढ़ का प्रभार नहीं लेना एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतना पाया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत केशला अतिरिक्त प्रभार कुंजारा के पंचायत सचिव परखित भोय के द्वारा संतराम गुप्ता ग्राम पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत कुंजारा का प्रभार नहीं सौंपने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतना पाया गया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING