Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ की सुमन पटेल 10 वीं की परीक्षा में बनी स्टेट टॉपर…हासिल किए 98.67 फीसदी अंक

रायगढ़ की सुमन पटेल 10 वीं की परीक्षा में बनी स्टेट टॉपर

advertisement

रायगढ़. :छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम में कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में पहला स्थान रायगढ़ जिले की सुश्री सुमन पटेल ने हासिल किया। वे 98.67 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी। वे मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा है। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टर भीम सिंह ने सुमन पटेल को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। आज 14 मई 2022 को दोपहर 12 बजे मंडल के सभागृह में मंत्री, छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
जिले के 17 छात्रों ने प्रावीण्य सूची में बनाया स्थान
रायगढ़।दसवीं की परीक्षा में रायगढ़ जिले के छात्रों का शानदार प्रदर्शन कुल 17 छात्रों ने प्रावीण्य सूची में बनाया स्थान.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING