Advertisement Carousel
Uncategorized

दसवीं व बारहवीं के टॉपरों को विधायक प्रकाश नायक ने दी बधाई रायगढ़ जिले के होनहार विद्यार्थियों की कामयाबी पर जताया हर्ष


रायगढ़।दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाने व अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले रायगढ़ जिले के विद्यार्थियों पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है।कक्षा 10 वीं में रायगढ़ जिले के बरमकेला मोना मॉर्डन स्कूल की छात्रा सुमन पटेल जो कि 98.67 प्रतिशत अंको के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर रही वही आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल पुसौर की छात्रा कुंती साव ने 98.20 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा 12 वीं में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया।इसी तरह जिले में हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा में अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण होकर रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया है।रायगढ़ विधायक ने इसे जिले का गौरव बताते हुए उन्हें बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विधायक रायगढ़ ने शनिवार को 12 बजे के बाद जैसे ही रायगढ़ जिले के इन छात्र-छात्राओं की कामयाबी की ख़बर मिली तो उन्होंने खुशी जाहिर कर उन्हें बधाई दी।अपने बधाई संदेश में विधायक ने कहा कि हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि हर वर्ष रायगढ़ जिले से हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा में विद्यार्थी पूरे छत्तीसगढ़ में टॉपरों में शामिल रहते है।खासकर मेरे विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुसौर क्षेत्र से प्रतिवर्ष दो तीन छात्र-छात्राओं का इसमें नाम रहता है।इस परीक्षा में उत्कृष्ट अंको के साथ कामयाबी हासिल करने वाले रायगढ़ जिले के सभी छात्र-छात्राओं को मेरी बधाई व शुभकामनाएं।इस मौके पर मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।विधायक ने यह भी कहा कि इस बार की परीक्षा में जिन्हें सफ़लता नही मिली उन्हें निराश होने की जरूरत नही है।आने वाले समय के लिए वें खूब मेहनत करें निश्चित तौर से उन्हें सफलता मिलेगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING