Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ के विद्यार्थियों का अभूतपूर्व प्रदर्शन,10 वीं और 12 वीं दोनों के स्टेट टॉपर रायगढ़ जिले से…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टॉपर्स को दी बधाई


रायगढ़ की सुमन पटेल 10 वीं की परीक्षा में बनी स्टेट टॉपर, हासिल किए 98.67 फीसदी अंक
12 वीं में रायगढ़ की कुंती साव ने हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान, 98.20 प्रतिशत अंक के साथ किया टॉप
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

रायगढ़, / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें रायगढ़ जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इस वर्ष के परिणामों में 10 वीं और 12 वीं दोनों कक्षाओं की प्रावीण्य सूची में पहला स्थान रायगढ़ जिले की छात्राओं ने हासिल किया है। कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में पहला स्थान रायगढ़ जिले की सुमन पटेल ने हासिल किया। वे 98.67 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी। वे मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा है। इसी प्रकार आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर की छात्रा कुंती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान पर रही। रायगढ़ जिले से 10वीं में 17 व 12वीं में 4 छात्रों सहित कुल 21 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनायी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दसवीं में सुमन पटेल एवं बारहवीं में

कुंती साव के टाप करने पर दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को भी ढ़ेर सारी बधाई दी। साथ ही कहा कि जिन बच्चों को आशानुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुए है वे सीख लेते हुए आगे बढ़े और मेेहनत करें। उन्होंने सभी की उज्जवल भविष्य की कामना की।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING