Advertisement Carousel
Uncategorized

पंडरा पाठ मंडल के शक्तिकेंद्र में पहुंचे जशपुर जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला मुकेश शर्मा,हरिशंकर यादव,पवन शर्मा रहे उपस्थित


जशपुर / भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम जशपुर जिला के संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला कल अपने जशपुर प्रवास पर पंडरा पाठ मंडल के देव डांड शक्तिकेंद्र के बूथ क्रमांक 61 में ग्राम मूढ़ी पहुंचे, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जनशताब्दी वर्ष पर चल रही कार्य विस्तारक बैठक में बगीचा क्षेत्र के बूथ स्तर के बैठक में पहुंचे, सर्वप्रथम वहां उपस्थित बूथ समिति के सदस्यों एवम उपस्थित पदाधिकारियों से सामान्य परिचय के बाद वहां की कार्य योजना को जाना और वहां उपस्थित जन मानस को हमारे

प्रधानमंत्री जी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया,पाठ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपने जिले के प्रभारी को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित हुए और आने वाले चुनावों में अपने क्षेत्र में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने का आश्वासन भी दिया !

advertisement


इस अवसर पर श्री भल्ला के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम शक्तिकेंद्र के विस्तारक मुकेश शर्मा,मंडल के अध्यक्ष हरिशंकर यादव,भाजपा आई टी सेल एवम सोशल मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन शर्मा,जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह, मंडल महामंत्री द्वय अशोक यादव,देव लाल भगत,बगीचा सायबर विस्तारक एवम बगीचा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृणाल पाठक, मनीष गांधी,अभिषेक शर्मा,बूथ प्रमुख नरेंद्र यादव, सहित शताधिक कार्यकर्ता एवम जनमानस मौजुद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING