Advertisement Carousel
Uncategorized

भाजपा नेता विकास केडिया ने 10 वीं 12 वीं के बोर्ड परिक्षाओं में मेरिट में स्थान पाने वालो का किया सम्मान….


रायगढ़ क्षेत्र के लिए बताया गौरवपूर्ण एवं गरिमामयी उपलब्धि 
रायगढ़/पुसौर | हाल ही में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परिक्षाओं के परिणाम जारी किया गया है जिसमें रायगढ़ जिले से 10 वीं के प्रवीण सुची में 17 विद्यार्थियों और 12 वीं के प्रवीण सुची में 04 विद्यार्थियों को स्थान मिले हैं | इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में आदर्श ग्राम्य भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर मे छत्तीसगढ़ के 12 वीं बोर्ड परीक्षा मे पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु. कुन्ती साव,

छत्तीसगढ़ में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले एकांत प्रधान एवं छत्तीसगढ़ में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली कु. नीति पाण्डेय के समान में विद्यालय और नगरवासियों द्वारा सम्मान एवं स्वागत यात्रा निकाली गई थी जिसमें भाजपा नेता विकास केडिया भी शामिल हूए एवं विद्याथियों का सम्मान किया |
विकास केडिया ने कहा हर वर्ष की तरफ ही इस वर्ष भी रायगढ जिले के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, काबिलियत और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए फिर से शिक्षा के क्षेत्र में रायगढ जिले का नाम पुरे छत्तीसगढ़ में आगे रहा इसके लिए सभी विधार्थी बधाई के पात्र है ,इन सभी विद्यार्थियों की वजह से ही रायगढ़ जिला शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है और यहाँ के विद्यार्थी नीत नये कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं |

advertisement


आगे विकास केडिया ने कहा कि प्रावीण सूचि में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के परिजन बधाई के पात्र है , साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई करते समय कड़ी मेहनत करे और अपने अपने परिवार वालों का सपना साकार करे और उज्जवल भविष्य की ओर आगे बड़े l 
आज के इस सम्मान समारोह में भाजपा नेता विकास केडिया के साथ पुर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष शशांक पाण्डेय, भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, भाजयुमो पूसौर मंडल महामंत्री अविनाश गुप्ता, नगर भाजयुमो उपाध्यक्ष अंकूर गोरख, भाजयुमो पूसौर मंडल मिडिया प्रभारी रोहन साव सहित स्कूल के शिक्षकगण, छात्रगण, नगरवासी और भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING