Advertisement Carousel
Uncategorized

नाला व तालाब का पानी पीने को मजबूर है नावापाली के ग्रामीण विधायक प्रकाश नायक को बताई समस्या,बोर खनन के दिये निर्देश


रायगढ़।तेजी से गर्मी बढ़ने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या भी बढ़ गई है।ग्रामीण इलाकों में भू जल स्तर गिरने से जहाँ हैंडपंप हवा उबल रहे है वही तालाब भी सूख चुके है।ऐसे स्थिति में इन क्षेत्रों में पानी को लेकर समस्या बढ़ती जा रही है।रायगढ़-एकताल मार्ग पर स्थित ग्राम नावापाली में भी कुछ ऐसी स्थिति है जहाँ लोग पानी को लेकर काफी परेशानी हो रही है।आलम यह है कि वहाँ हैंडपंप से पानी नही निकलने के कारण लोग नाला व तालाब में बचे हुए पानी को पीने के लिए मजबूर है।इस समस्या को लेकर सोमवार को नावापाली के ग्रामीण शनिवार को गजानंदपुरम विधायक कार्यालय पहुँचे।उनकी समस्याओं को सुनने के बाद पूरे गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रकाश नायक ने पीएचई

अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल बोर खनन के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत नावापाली के ग्रामीण सोमवार को करीब 12.30 बजे विधायक कार्यालय रायगढ़ पहुँचे थे।कांग्रेस के युवा नेता भुवनेश्वर साहू के नेतृत्व में विधायक कार्यालय पहुँचे मनोज खम्हारी,कन्हैया गुप्ता,सुधीर,चैतन्य,व रामकुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खोदे गए हैंडपंप में पानी नही आ रहा है ऐसे स्थिति में गाँव के लोग नाला व तालाब में बचे पानी को पीने के लिए मजबूर है।जिससें कभी भी वें बीमार पड़ सकते है।कभी कभी गाँव में व्यक्तिगत किसी के बोर से पीने का पानी मिलता है जिसके लिए काफी इंतजार भी करना पड़ता है।इन ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद विधायक प्रकाश नायक ने मौके पर ही पीएचई के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और कहा कि अतिशीघ्र ग्राम नावापाली में बोर खनन कराया जाए जिससें की उनका पेयजल संबंधी समस्या दूर हो।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING