Advertisement Carousel
Uncategorized

पुसौर डीहीपारा में आयोजित अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में शरीक हुए विधायक प्रकाश नायक विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद,क्षेत्रवासियों के लिए की कामना


रायगढ़।जिले के पुसौर डीहीपारा में आयोजित अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक शरीक हुए।यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर पुसौर व क्षेत्रवासियों के लिए भगवान खुशहाली की कामना की।इस मौके पर प्रमुख रूप से पुसौर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रोहित गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश थवाईत,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशोर कसेर,शौकीलाल यादव,मुकेश महाड़ा,परितोष,जयकुमार,सुनील,दिलीप व सत्यानंद सहित बजरंग युवा समिति के सदस्यगण मौजूद थे।


प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पुसौर डीहीपारा में अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था।बजरंग युवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुसौर सहित आसपास के कई कीर्तन मंडलीयों हिस्सा लिया।हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
देवलसूर्रा सोलह प्रहरी कार्यक्रम में हुए शामिल
पुसौर विकासखंड के ग्राम देवलसूर्रा में आयोजित सोलह प्रहरी नाम यज्ञ कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक शामिल हुए।यहाँ विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराया गया।विधायक ने भगवान श्री कृष्ण व विद्वान पंडितों का आशीर्वाद प्राप्त किया।मौके पर पुसौर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष किशोर कसेर,मुन्ना डनसेना सहित आयोजन समिति के सदस्यगण व ग्रामवासी मौजूद थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING