Advertisement Carousel
Uncategorized

निःशुल्क नल कनेक्शन हेतु 27 मई तक करे आवेदन

नियम व शर्तों के साथ नल कनेक्शन का अमृत जल प्रदाय योजना में बिछाये गये पाईप लाईन से होगा नल संयोजन

advertisement

रायगढ़ / निगम प्रशासन ने निगम क्षेत्र में निवासरत भवनस्वामी जिनके यहां निजी नल कनेक्शन उपलब्ध नहीं है उनके लिए आवेदन आमंत्रित करने हेतु पत्र जारी किए है अब कोई भी हितग्राही जल प्रदाय योजना से वंचित नही होगा ।
जल प्रदाय योजनांतर्गत आवेदन कर्ता को नगर निगम क्षेत्र में निवास के समर्थन में समेकित / सम्पत्ति कर भुगतान के रसीद की छाया प्रति जो वर्ष 2021-22 या उससे पुराने वर्ष का हो, जिसका भुगतान 30 अप्रैल 2022 के पूर्व किया गया हो। आवेदन कर्ता के यहाँ नल संयोजन के बाद मासिक शुल्क नियमित रूप से भुगतान करने का सहमति पत्र हो।आवेदन कर्ता के निवास के सामने से पेय जल वितरण लाईन (पानी टंकी भरने की राईजिंग पाईप लाईन नहीं हो) उपलब्ध हो एवं उनके निवास स्थान में नल कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो, वे पात्र होंगे।ऐसे भवन स्वामी जिनके पास नगर निगम में कर भुगतान की रसीद हो, परन्तु निवास स्थान के पास पेय जल पाईप लाईन उपलब्ध नहीं है। ऐसे व्यक्ति यदि तत्काल नल कनेक्शन प्राप्त करना चाहते हो तो उन्हें नगर निगम की पाईप लाईन से नल कनैक्शन प्रदाय किये जाने के बाद स्वयं के संसाधन से निवास स्थान तक पाईप लाईन के माध्यम से पानी ले जाने की शर्त पर उन्हें भी नल कनेक्शन प्रदाय किया जायेगा, परन्तु उन्हें जल शुल्क का भुगतान नियमित रूप से करना होगा। ऐसे भवन स्वामी जिनके निवास के सामने अमृत मिशन योजना की पाईप लाईन बिछाई गई है, परन्तु उन्हें ट्यूब वेल योजना में बिछाए गये पाईप लाईन से जल आपूर्ति किया जा रहा है. ऐसे व्यक्ति को 30 अप्रैल 2022 तक जल शुल्क भुगतान की रसीद प्रस्तुत करने पर उनके नल कनेक्शन को अमृत जल प्रदाय योजना में बिछाये गये पाईप लाईन से नल संयोजन किये जाने का आवेदन प्रस्तुत करने पर कार्यवाही किया जा सकेगा।
निगम प्रशासन से जारी पत्र अनुसार उपरोक्त दस्तावेज के साथ जल प्रदाय योजना का लाभ लेने हेतु कोई भी व्यक्ति उल्लेखित श्रेणी के परिधी में हो वे दिनाँक 27.05.2022 तक नगर निगम के जल विभाग कार्यालय से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर समेकित कर / सम्पत्ति कर / जल शुल्क जमा रसीद की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति एवं राशन कार्ड की छाया प्रति के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि बाद निःशुल्क नल संयोजन की कार्यवाही समाप्त करते हुए भविष्य में शुल्क भुगतान पश्चात नल कनेक्शन देय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING