Advertisement Carousel
Uncategorized

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम मिली राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष डॉ महन्त रामसुन्दर दास जी से

गौ सेवा भावना जागरूकता गीत के लिए गौ सेवा अध्यक्ष ने दिया आशीर्वाद

advertisement

रायगढ़। / सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक आचार्य उपाध्यक्ष विजय शर्मा एवं सदस्यों ने
एकदिवसीय प्रवास पर रायगढ़ आये छतीसगढ़ राज्य गौसेवा अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्री डॉ महन्त श्री रामसुन्दर दास जी से मुलाकात कर गौवंश के सम्बंध में चर्चा की साथ ही उनके साथ गौशाला का निरीक्षण किया।
धार्मिक अनुष्ठान और गौशाला निरीक्षण में रायगढ़ पहुँचे
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छतीसगढ़ राज्य गौसेवा अध्यक्ष


राजेश्री डॉ महन्त श्री रामसुन्दर दास जी से रायगढ़ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं लोकगायक दीपक आचार्य,उपाध्यक्ष एवं भजन गायक विजय शर्मा तथा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मुलाकात कर गौवंश के सम्बंध में चर्चा की और गीत के माध्यम से गौ माताओं के प्रति सेवा भावना हेतु जागरुकता गीत बनाने आशीर्वाद लिया।राज्य गौ सेवा अध्यक्ष जी ने जागरूकता संदेश गीत के लिये शुभकामनाये दी।प्रकोष्ठ के सदस्यों ने उनके साथ गौशाला निरीक्षण कर गौ वंश के सम्बन्ध में जानकारी भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING