Advertisement Carousel
Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त की राशि का करेंगे अंतरण आज


उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
जिले के किसानों को पहली किश्त में मिलेंगे 97 करोड़ रूपए
रायगढ़, / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम किश्त की राशि मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल अंतरण करेंगे। इसके साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना के लाभांवित हितग्राहियों को भी राशि का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर उच्च शिक्षामंत्री

उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में पूर्वान्ह 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल जिला स्तरीय कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे और किसानों के खातों में प्रथम किश्त की राशि का अंतरण करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद गोमती साय, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, महापौर जानकी काटजू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल होंगे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING