Advertisement Carousel
Uncategorized

जैव विविधता संरक्षित जशपुर जिले की देश में अलग पहचान पर हमें गर्व है ; यूडी मिंज

जशपुरनगर. 22 मई (रमेश शर्मा)

advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण के काम में हमेशा लगे रहने वाले संसदीय सचिव तथा कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने मानव अस्तित्व के लिए जैवविविधता संरक्षण को जरूरी बताया है.

यूडी मिंज ने आज जशपुर में जैवविविधता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में हमारा जशपुर जिला जैव विविधता संरक्षित जिला है. जशपुर जिले की इस अलग पहचान पर हमें गर्व है.
उन्होंने कहा कि विवेकहीन विकास, प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन एवं प्रकृति से की जा रही छेड़छाड़ ने मानव को संकट में डाल दिया है.


श्री मिंज ने कहा कि थोड़े से स्वार्थ में उलझ कर हम बेशकीमती हरियाली को नष्ट कर रहे हैं. मनुष्य जीवन में इस क्षति की भरपाई करना संभव ही नहीं है. संसदीय सचिव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के मामले में हम सबको केवल सरकार के भरोसे न रहकर स्वयं प्रत्येक व्यक्ति को भूमि पर पाऐ जाने वाले पेड़ पौधों, पशु पक्षियों, झील जलाशयों, नदियों, गौचर भूमि, जंगल, झरनों,एवं पहाडों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए. तथा जानलेवा डिस्पोजल व पॉलीथिन का उपयोग नहीं करना चाहिए, तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा.

जैव विविधता दिवस के मौके पर आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इनमें जनप्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी तथा दूरस्थ ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING