Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ : सवालों के घेरें में कुनकुनी वेदांता की जनसुनवाई, स्थानीय भाजपा नेता ने कहा कि जब मामला न्यायालय में लंबित तो फिर जनसुनवाई का आयोजन क्यूं किया जा रहा है?

रायगढ़ : सवालों के घेरें में कुनकुनी वेदांता की जनसुनवाई, स्थानीय भाजपा नेता ने कहा कि जब मामला न्यायालय में लंबित तो फिर जनसुनवाई का आयोजन क्यूं किया जा रहा है?

खरसिया : भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुनकुनी वेदांता साइडिंग व सार स्टील की आगामी ३ जून को प्रस्तावित जनसुनवाई को स्थानीय आदिवासी समुदाय के साथ सुनियोजित छल करार देते हुए कहा कि इसी कुनकुनी वेदांता साइडिंग के जमीन से जुड़े एक मामले में सन २०१५ में तत्कालीन कलेक्टर ने १७० ख के तहत ६ पटवारियों को निलंबित किया था तब कांग्रेस विपक्ष में थी और वर्तमान सीएम भूपेश बघेल जी ने इस मामले को आदिवासियों के पक्ष में जोरदार ढंग से विधानसभा में उठाया था, आगे भाजपा नेता सतीश ने कहा कि अब सत्ता में आ जाने के बाद स्थानीय विधायक व मुख्यमंत्री श्री बघेल जी इस मामले में शांत बैठ गए हैं ?

advertisement

आगे भाजपा नेता ने यह भी कहा कि आदिवासियों समुदाय के हित अहित से जुड़ा यह मामला आज न्यायालय में विचाराधीन हैं ऐसे में फिर जनसुनवाई करवाना किसी बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रही है…जबकि कायदे से जब मामला न्यायालय में लंबित हैं तो फिर जनसुनवाई निरस्त होना चाहिए।

आगे भाजपा नेता ने यहां तक कहा कि इस मामले में कलेक्टर रायगढ़ को शिकायत की जा चुकी हैं बावजूद उसके जिला पर्यावरण विभाग के आला अधिकारी व दूसरे सक्षम प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं जो कि उनकी समझ से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING