Advertisement Carousel
Uncategorized

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भूलन-द -मेज़ 27 मई से देश भर के सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित कैलाश खेर ने गाया है फिल्म का टाइटिल सांग


रायगढ़ / भारत सरकार द्वारा पहली बार किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने के बाद सुर्ख़ियों में आयी “भूलन -द -मेज़” आगामी 27 मई से देश के कई महानगरों सहित पुरे छत्तीसगढ़ के थियेटरों में रिलीज होने जा रही है। यह इतिहास में पहिली बार हो रहा है की किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म का यू एफ ओ कंपनी पैन इण्डिया वितरण कर रही है और देश भर में 100 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। पहले किशोर सम्मान से सम्मानित फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा ने संजीव बक्षी के उपन्यास “भूलन -कांदा” पर आधारित “भूलन -द -मेज़”को सिनेमां के परदे पर पुरे निष्ठा के साथ प्रस्तुत किया है। फिल्म में छत्तीसगढ़ की सादगी , संस्कृति , रहन सहन का बखूबी प्रस्तुति करण है और सुनील सोनी के मधुर गीत संगीत के साथ प्रख्यात गायक कैलाशा खेर की आवाज में शीर्षक गीत भूले से जो खुंद गया मै ,भूलें कांदा रिलीज होने से पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चूका है। यही कारण है यह फिल्म इटली एवं कैलिफोर्निया के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी अपना दम ख़म साबित कर चुकी है। इसके अलावा इसे छत्तीसगढ़ शासन के तरफ से एक करोड़ रूपये की अनुदान राशि दी जा चुकी है।


स्वप्निल फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी “भूलन -द -मेज़” में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कवि मीर अली मीर के लिखे गीत नन्दा जाही का रे ….काफी लोकप्रिय हैं । फ़िल्म का पार्श्व संगीत “सांवरिया ” फेम मोंटी शर्मा ने दिया है ।फिल्म में मुंबई बॉलीवुड के नामचीन कलाकार मुकेश तिवारी , राजेन्द्र गुप्ता , अशोक मिश्रा ने अभिनय किया है । आमिर खान निर्मित फ़िल्म “पिपली लाइव” फेम नत्था की भूमिका निभाने वाले ओंकार दास मानिक पुरी इस फ़िल्म की मुख्य भूमिका में है । छालीवुड कलाकार आशीष शेन्द्रे,सुरेश गोंडाले , डॉ अजय सहाय, पुष्पेंद्र सिंह , सलीम अंसारी ,अनुराधा दुबे , विक्रम राज ,संजय महानंद सहित छत्तीसगढ़ के कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में सामाजिक तंत्र व व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए यह सन्देश दिया गया है की देश की न्याय प्रणाली सशक्त है और लोगों को अदालत पर भरोसा है। लेकिन भूलें कांदा पर पेअर रख चुके न्याय व्यवस्था में शामिल लोगों को जगाने की जरुरत है।पत्रकार वार्ता के दौरान फ़िल्म डाइरेक्टर मनोज वर्मा , संपादक तुलेन्द्र पटेल , एसोसिएट डाइरेक्टर एंथोनी गार्डिया, शैलेन्द्र दीवान , फ़िल्म कलाकार तरुण बघेल , गायक राकेश शर्मा , दीपक आचार्या उपस्थित रहे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING