Advertisement Carousel
Uncategorized

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री युवा केन्द्र लैलूंगा का किया निरीक्षण छात्रों से की चर्चा, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं


रायगढ़, / स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज लैलूंगा प्रवास के दौरान यहां जिला प्रशासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों से उनकी पढ़ाई के बारे में चर्चा की। उन्होंने छात्रों को युवा केन्द्र का लाभ लेते हुए लगन व मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की बात कही और सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिंह सिदार व पूर्व सांसद श्री पी.आर.खूंटे भी इस दौरान साथ रहे।
निरीक्षण के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.टेकाम ने मुख्यमंत्री युवा केन्द्र में छात्रों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला शिक्षाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा केन्द्र को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के मार्गदर्शन और उन्हें तैयारी के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए संचालित किया जा रहा है। यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी किताबों से सुसज्जित पुस्तकालय छात्रों को उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही यहां छात्रों को इंटरनेट युक्त कंप्यूटर लैब, फोटोकॉपी मशीन भी मुहैय्या करवायी गयी है। जिससे यदि छात्र किसी टॉपिक की ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहे या परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहे तो वह इसी केन्द्र से नि:शुल्क कर सके। इसके अतिरिक्त विभिन्न मासिक प्रतियोगी मैग्जीन भी यहाँ नियमित रूप से रखी जाती हैं। शिक्षकों द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन दिया जाता है। विकासखण्ड मुख्यालय के साथ आसपास के गांवों के छात्र भी इसका लाभ ले रहे है। मंत्री डॉ.टेकाम ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की और अधिक से अधिक छात्रों को इन केन्द्रों से जोडऩे के लिए कहा।
इस अवसर पर श्री अरुण मालाकार, श्री अनिल शुक्ला, श्री राजा शर्मा, श्री ओमसागर पटेल, श्री सूरज तिवारी, श्री विकास शर्मा, श्रीमती यशोमती सिंह सिदार, श्रीमती किरन पैंकरा, श्रीमती मंजू मित्तल, श्री ठण्डाराम बेहरा, श्री उस्मान बेग, श्री लखन लाल सारथी, श्री रविन्द्र पाल धुर्वे, श्री लालसाय नाग, श्रीमती गुजरी रामलाल लकड़ा, श्री त्रिलोचन बेहरा, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING