Advertisement Carousel
Uncategorized

जिले के क्रिकेटर सचिन का राज्य स्तर पर ऑलराउंड प्रदर्शन से प्लेट कम्बाइंड टीम सेमीफाईनल में अंडर 23 क्रिकेट के एलिट मैच की प्रतियोगिता


रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन राज्य स्तर पर करवाया जा रहा है जिसमें रायगढ़ के युवा खिलाड़ी सचिन चौहान के हरफनमौला प्रदर्शन से प्लेट कम्बाइंड टीम सेमीफाईनल में पहुंच गई है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर पर सभी खिलाडिय़ों को एलिट ग्रुप में शामिल कर छत्तीसगढ़ की अंडर 23 टीम का गठन करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसके अंतर्गत इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई आदि दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसी में राज्य के बेहतरीन खिलाडिय़ों को मिलाकर प्लेट कम्बाइंड टीम गठित की गई है। जिसमें रायगढ़ के सचिन चौहान भी चयनित हुए हैं। सचिन के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण प्लेट कम्बाइंड टीम एलिट ग्रुप में दुर्ग को हराकर सेमीफाईनल पहुंच गई है। सचिन की सफलता पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय एवं सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, रवि सिंह, शानू भयानी, अमित कुंवर आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

एलिट ग्रुप के मैचों का हाल बताते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सचिन को दूसरे मैच में टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला जिसे उसने सही साबित करते हुए अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को सेमीफाईनल पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहले मैच में सचिन चौहान ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रायपुर के विरूद्ध पहली पारी में 3 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट प्राप्त किया। दूसरे मैच में सचिन की गेंदबाजी ने दुर्ग की टीम के छक्के छुड़ा दिए। पहली पारी में दुर्ग के विरूद्ध 2 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर दुर्ग की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। बल्लेबाजी के दौरान एक समय सचिन की टीम 9 विकेट खो चुकी थी। जबकि लीड लेने के लिए 27 रनों की जरूरत थी। उसे सचिन ने अपने साथी के साथ मिलकर पूरा किया। इस प्रकार सचिन ने मात्र 3 इनिंग में ही 12 विकेट प्राप्त कर अपना महत्व बतला दिया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING