Advertisement Carousel
Uncategorized

शिव सेना ने कश्मीर में हिन्दुओ के टारगेट किलिंग पर आतंकवाद का पुतला दहन किया केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की

रायगढ़। कश्मीर में हिंदुओं पर आतंकी लगातार अत्याचार कर रहे है। वही टारगेट किलिंग की वजह से एक बार फिर हिन्दू पलायन को मजबूर हो रहे है। इसके विरोध में शिव सेना ने आतंकवादनक पुतला दहन कर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की।
शिव सेना प्रदेश कार्य समिति सदस्य विमल महंत व जिला अध्यक्ष अमित विश्वास के नेतृत्व में शिव सैनिक इतवारी बाजार से आतंकवाद के विरोध में नारे लगाते हुए रैली की शक्ल में रामनिवास टॉकीज चौक पंहुचे जहां कश्मीर में हिदुओ के टारगेट किलिंग मामले में केंद्र सरकार के चुप्पी साध कर बैठे रहने की निंदा की और आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस अवसर पर विमल महंत ने कहा कि टारगेट किलिंग की वजह से एक बार फिर कश्मीर से हिन्दू पलायन करने मजबूर हो गए हैं। केंद्र सरकार को आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है लेकिन सरकार अपने कर्तव्य से भाग रही है। कश्मीरी हिन्दुओ को सुरक्षा मुहैया कराना चाहिए। वही जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने कहा कि
अपने आप को हिंदुओ का सबसे बड़ा रक्षक होने का डिंग हांकने वाली केंद्र सरकार कश्मीर में हिंदुओ की रक्षा करने में पूर्णतः विफल हो गयी है। मोदी सरकार ने कश्मीर में शांति कायम हो गयी है वहा जमीन खरीद कर रहना आसान हो गया कह कर जनता को गुमराह किया। परिणामस्वरूप आज कश्मीर से हिन्दुओ को एक बार फिर से पलायन करना पड़ रहा है। वोट बैंक के लिए झूठी वाहवाही लूटने के बजाय कश्मीरी हिन्दुओ को सुरक्षा प्रदान कर आतंकियों के विरोध कार्रवाई की शिव सेना मांग की है। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
छोटू मेश्राम,प्रकाश ठाकुर, रिक्की विश्वास, अंकित सराफ, उमेश श्रीवास, सतीश राय, वीरेंद्र गजभिये, विजय महंत, राजा महंत,संदीप मिंज ,रघुवीर मिंज, मकरध्वज केरकेट्टा , विशाल लकड़ा, सौरभ गुप्ता सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING