Advertisement Carousel
Uncategorized

नंद घर मे केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा वृक्षारोपण

वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित एक सामाजिक पहल नंद घर परियोजना ने आज एक नए आयाम को प्राप्त किया। आज दिनांक 04.06.22 को रायपुर स्थित नंद घर-उपरवारा- 01 में केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण एवं नंद घर का भ्रमण किया गया। उनके द्वारा नंद घर के बच्चों के मध्य इमला का पाठ कराया गया।

advertisement

श्रीमती ईरानी के इस दौरे में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ महेंद्र भाई मूंजपारा, महिला बाल विकास विभाग एवम छत्तीसगढ़ शासन से महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया भी उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा भी आम और आंवला के पौधे रोपित किये गए।

केंद्रीय मंत्री के इस प्रवास में श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, संचालक, महिला बाल विकास विभाग, सुश्री शैल ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास रायपुर एवम रायपुर जिले के समस्त परियोजना अधिकारी और अन्य अधिकारीगण एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नंद घर

के कार्यकर्ता और सहायिका साथ ही ग्राम के वरिष्ठ सदस्यों के का अहम योगदान रहा।

नंद घर परियोजना के ऑपरेशनल पार्टनर जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ की ओर श्री जे पी जॉर्ज, प्रोग्राम ऑफिसर, श्री धर्मेन्द्र साहू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवम अन्य क्लस्टर समन्वयक पारक साहू और तुकेश्वर साहू द्वारा नंद घर की प्रस्तुति फोटोग्राप्स के माध्यम से की गई।

अंत में श्रीमती ईरानी द्वारा नंद घर के इन्फ्रास्ट्रक्चर और मॉडल को सराहते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING