Advertisement Carousel
Uncategorized

सामाजिक कार्यकर्ता सपना सिदार समेत कौहाकुंडा-पाहड़ मंदिर क्षेत्र की महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश



रायगढ़।कांग्रेस पार्टी के नीति-नियमों व रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक के कार्य शैली से प्रभावित होकर शहर के वॉर्ड क्रमांक 25 की सामाजिक कार्यकर्ता सपना सिदार समेत कौहाकुंडा-पाहड़ मंदिर क्षेत्र के करीब 25 महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने पार्टी का गमछा ओढ़ाकर उन्हें पार्टी के सदस्यता दिलाई।इस मौक़े पर विधायक ने कांग्रेस में प्रवेश करने वाले नये सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि इससें हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी।


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस में प्रवेश करने का यह कार्यक्रम 11 बजे आयोजित था।विधायक प्रकाश नायक के समक्ष यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार सभी वर्गों के लोगों के हितों को ध्यान में रखतें हुए काम कर रहीं है।सरकार के इन कार्यों से लोग प्रभावित हो रहें हैं और उनका विश्वास भी बढ़ता जा रहा है।इसी का परिणाम स्वरूप लोग कांग्रेस के प्रति आस्था जतातें हुए पार्टी में शामिल होकर कार्य करने की इच्छा जता रहें है।आज सामाजिक कार्यकर्ता

advertisement

सपना सिदार व साथियों के कांग्रेस प्रवेश करने को लेकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और इससें हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने संबोधित किया और कहा कि हमारे रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक की लोकप्रियता और उनके विकास कार्यों के प्रति सोच को लेकर लोग उनसें प्रभावित हो रहे है।सामाजिक कार्यकर्ता सपना सिदार व साथियों का कांग्रेस में स्वागत है।मैं उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।इस अवसर पर श्रीमती सपना सिदार ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की नीति व नियमों तथा विधायक प्रकाश नायक के कार्यों से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस प्रवेश किया।मुझे विश्वास है कांग्रेस पार्टी में मुझे पूरा सम्मान मिलेगा और विधायक श्री नायक शहर विकास के लिए बेहतर काम करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ परिवर्तन बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING