Advertisement Carousel
Uncategorized

अखिल भारतीय वर्चुअल क्विज के विजेता हुए लायन शैलेश अग्रवाल बेंगलुरू के होटल मैरियट में हुआ लायन शैलेश का सम्मान


रायगढ़ – लायन शैलेश अग्रवाल गत दिनों बेंगलुरू के होटल मैरियट में लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिस्टर नोएल मेसन के हाथों सम्मानित हुए। लायन शैलेश अग्रवाल ने अखिल भारतीय स्तर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की स्कूलिंग प्रतियोगिता को जीती है, जिस हेतु उन्हें लायंस क्लब के इंटरनेशनल के प्रतिनिधि नोएल मेसन ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि के लिए रीजन चेयरमैन लायन ऋषि वर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे लायंस परिवार के सदस्य को एक बड़े प्लेटफार्म पर सम्मानित किया गया है। इसलिए लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन, लायंस क्लब रायगढ़ सिटी सहित पूरा लायंस परिवार रायगढ़ उन्हें बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING