Advertisement Carousel
Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में राज्य सरकार सहयोग नही कर रही है। इसलिए हितग्राही को इस योजना का लाभ नही मिल रहा है। सांसद गोमती साय


रायगढ – जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पाकरगांव में संसदीय संकुल परियोजना के तहत रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने जन चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की चर्चा कर ग्रामीणों से जानकारी ली उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया कि आयुष्मान भारत के तहत पंजीकृत हॉस्पिटलों में 5 लाख तक के इलाज की व्यवस्था हमारी केंद्र सरकार ने की है,जिनका आधार कार्ड नहीं बना है,किसान कार्ड नहीं बना है,केसीसी नहीं बना है सभी का बनाया जाएग,जब केसीसी बनेगा तभी किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को मिल सकेगा।उज्जवला योजना के तहत जिनको को गैस का

advertisement

कनेक्शन नहीं मिल पाया है उनको भी कनेक्शन दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास को लेकर श्रीमती साय ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रधानमंत्री आवास इस सरकार ने बंद कर दिया है केंद्र सरकार ने अपने मद की राशि तो राज्य सरकार को भेज दी थी लेकिन राज्य सरकार प्रधानमंत्री जी के नाम होने की वजह से इस योजना को चलाने में अक्षम नजर आ रही है जिसकी वजह से 45 हजार करोड़ रुपया जो केंद्र ने पीएम आवास के लिए राज्य को भेजे थे वह वापस ले लिए हैं। सांसद गोमती साय ने

ग्रामीणों से सभी योजनाओं की जानकारी लेकर हितग्राहियों को योजना का शत प्रतिशत लाभ दिलाने और समय समय पर किसको लाभ मिला है और किसको नही मिल पाया है इस संबध में विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया।
जनचौपाल में पूर्व विधायक सुनीति राठिया, शांता साय, ललित यादव, स्नेह लता सुधार, रमेश पटनायक, ग्राम प्रधान विकास गुप्ता, परेश्वर प्रधान, बालू राम भगत, रवि भगत, राम अनंतराम पैकरा, देवाधी बेहरा, रामकुमार साय, शिव प्रकाश भगत, संपत भगत, मुन्ना कौशिक के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING