Advertisement Carousel
Uncategorized

जिले में स्थापित उद्योगों से वर्तमान में किए जा रहे जल उपयोग एवं आवश्यकता के आंकलन हेतु मांगी गयी जानकारी


रायगढ़, /
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महानदी बेसिन अंतर्गत क्षेत्र में आने वाले जिलों में स्थापित जल आधारित उद्योगों तथा प्रस्तावित उद्योगों के द्वारा वर्तमान में उपयोग किये जा रहे जल की मात्रा एवं भविष्य में आवश्यक जल की मात्रा की जानकारी का आंकलन किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग छ.ग.पर्यावरण सरंक्षण मंडल एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ द्वारा उद्योगों की जानकारी संकलित की जा रही है। इसमें सतही जल, भूमिगत जल से बोरवेल के माध्यम से प्राप्त जल, ई.टी.पी.का जल की जानकारी शामिल है। महानदी जल प्राधिकरण द्वारा 2050 तक जल की आवश्यकता का आंकलन किया जा रहा है ताकि उपलब्धता के अनुसार जल के उपयोग की अनुमति दिया जा सके। मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ शिव कुमार राठौर द्वारा इस संबंध में उद्योगों को पत्र जारी गया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING