Advertisement Carousel
Uncategorized

कांग्रेस सरकार बदलापुर की राजनीति कर रही है : शकील अहमद


ओपी चौधरी के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता खड़ा है

advertisement

रायगढ़ : भाजपा प्रदेश मंत्री पूर्व आईएएस यूथ आईकॉन हम सबके लोकप्रिय नेता श्री ओपी चौधरी जी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किए जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहां की कांग्रेसी सरकार बदलापुर की राजनीति कर रही है और सच को सामने लाने वालों के ऊपर दमन करना ही सरकार की पहचान बन गई हैं, क्या राजनीतिक संरक्षण में कोरबा जिले में संगठित कोयला चोरी हो रही है जो भाजपा नेता ओपी चौधरी जी पर एफ आई आर दर्ज किया गया है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने कहां की जिस जिले में सरकार के मंत्री स्वयं सरकार के अंग कलेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप खुलेआम लगा रहे हैं जहां खुलेआम कोयला, डीजल चोरी के लिए गैंगवार हो रहा है और जिस जिले में गब्बर टैक्स की चर्चा आम है वहां माफिया राज पर अंकुश कसने के बजाय माफिया और चोरी की पोल खोलने के तरीकों पर यह कांग्रेस की भूपेश सरकार एफ आई आर दर्ज कर सांप बता रही है की माफिया और चोरी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को बर्दाश्त नहीं करने वाली है
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने आगे कहा की यह सरकार जनता के प्रति अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने की बजाएं पहले दिन से राजनीतिक विरोधियों से बैर दिखा रही है जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष का मुंह बंद करने पुलिस का सहारा ले रही है भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर का डर दिखा रही है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता एफ आई आर से डरने वाले नहीं हैं सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कल भी आवाज उठाते थे और आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING