Advertisement Carousel
Uncategorized

धार्मिक उन्माद फैलाने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर कोतवाली टीआई गिरफ्तार कर भेजे रिमांड….

आरोपी अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया था आपत्तिजनक पोस्ट….

advertisement

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, रायगढ़ कल थाना कोतवाली में दर्ज करायी थी आरोपी पर एफआईआर….

रायगढ़ । पिछले दिनों थानों में सर्व धर्म, समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा ली गई बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया था कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया के माध्यम से सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । इसी क्रम में एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर कल दिनांक 14.06.2022 को थाना कोतवाली में दर्ज ऐसे ही मामले के आरोपी राजेश कश्यप उर्फ लीलाम्बर कश्यप को कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध कायमी के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी राजेश कश्यप उर्फ लीलाम्बर कश्यप अपने फेसबुक अकाउंट से एक आपत्जिनक पोस्ट किया गया था । एएसपी लखन पटले बताये कि रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर निगरानी रख रही है ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर जिले की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, सोशल मीडिया पर पोस्ट किये हुए मैसेज, फोटो, विडियो पर ‍निगाह रखे हुए है । दिनांक 14.06.2022 को मॉनिटरिंग सेल में कार्यरत प्रधान आरक्षक राजेश पटेल द्वारा राजेश कश्यप नाम के बने फेसबुक आईडी से पोस्ट किये गये वायरल विडियो को चिन्हांकित किया गया । पोस्ट समाज में सौहार्द बिगाडने व प्रभाव डालने के उद्देश्य से वायरल किया जाना पाये जाने से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल द्वारा थाना कोतवाली में संबंधित राजेश कश्यप पर कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन दिया गया । थाना कोतवाली में आरोपी पर राजेश कश्यप उर्फ लीलाम्बर कश्यप पर *धारा 153 (ए) एवं 505 आईपीसी* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसके निवास स्थान पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी पूछताछ में आरोप स्वीकार किया है, जिसे घटना कारित मोबाइल की जप्ती की है । *आरोपी राजेश कश्यप उर्फ लीलाम्बर कश्यप पिता श्याम लाल कश्यप 54 साल निवास पता एलआईजी 10 पीके तामस्कर हाउसिंग चक्रधरनगर रायगढ़* को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर के साथ सहायक उप निरीक्षक अवधेश सिंह एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING