Advertisement Carousel
Uncategorized

सिंधी समाज की होनहार बिटिया की दिनदहाड़े हुई हत्या से स्तब्ध हूं : विकास केडिया


आरोपी की जल्द गिरफ़्तारी और कठोरतम दंड को सुनिश्चित करें रायगढ़ पुलिस


रायगढ़ / रायगढ़ भाजयुमों के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला भाजपा के युवा नेता विकास केडिया ने कल शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित स्वास्तिक विहार कॉलोनी, बोईरदादर में सिंधी समाज की होनहार युवती काजल मसंद उम्र २२ वर्ष की दिनदहाड़े हुई हत्या पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह शहर की एक होनहार बिटिया की हत्या की ख़बर से मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं।
युवा भाजपा नेता ने शहर की होनहार बेटी काजल की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि काजल अपनी एमए की पढ़ाई के साथ साथ एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके अपनी मां का घर खर्चे में सहयोग करती थी और खुद के बेहतर भविष्य के निर्माण में पूरी लगन से जुटी हुई थी और उसकी दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे रायगढ़ शहर को झंकझोर कर रख दिया है। इस असीम दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतृप्त परिवार के साथ है।
आगे भाजपा नेता ने रायगढ़ पुलिस से निवेदन करते हुए कहा कि इस मामले के लिए जो भी दोषी हो उसकी गिरफ्तारी को जल्द से जल्द करें, साथ ही पुलिस यह भी सुनिश्चित करें कि चार्जशीट कड़ी बनें ताकि दोषी को कठोरतम सजा मिले और मृतका की आत्मा को शांति और परिवार को न्याय मिल सकें।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING