Advertisement Carousel
Uncategorized

40 लाख रुपये का अवैध गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो बदमाश गिरफ्तार

जशपुर. 16 जून. (रमेश शर्मा)

advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की तपकरा थाना पुलिस ने आज फिर 40 लाख 80 हजार रुपये का अवैध गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने बताया कि
गांजा तस्करी के इस मामले में पुलिस की टीम ने एक वाहन भी जप्त की है.

उन्होंने बताया कि तपकरा थाना क्षेत्र से लगे ओड़िसा राज्य से गांजा की तस्करी करने वाले दो बदमाश 40 लाख रुपये का अवैध गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे. पुलिस की टीम ने जब इस वाहन की जांच की तो गांजा तस्करी का बड़ा मामला का खुलासा हुआ है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने बताया कि जशपुर जिले में ओड़िसा और झारखंड राज्य की सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. यंहा तपकरा थाना पुलिस ने पड़ोसी राज्य से अवैध गांजा तस्करी करने वालों पर सतत निगरानी रखी जा रही है. इस वजह गांजा तस्करी के आऐ दिन मामले सामने आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि आज फिर पुलिस की टीम ने दो बदमाशों की वाहन जप्त कर उन्हें नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING