Advertisement Carousel
Uncategorized

शा.प्रा. शाला चमड़ा गोदाम में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

वार्ड पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि हुए शामिल

advertisement

रायगढ़ /

शा.प्रा.शाला चमड़ा गोदाम में पार्षद श्रीमती फूलकुमारी भट्ट,विधायक प्रतिनिधि श्रीमती अरुणा चौहान,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सदस्यों, पालको की उपस्थिति मे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया |सर्वप्रथम बच्चो ने शिक्षा ऐसी सीढ़ी है,जिससे चलती पीढी है| ,अपना_अपना भाग्य जगाओ,सब सरकारी स्कूल में आओ आदि गगनभेदी नारो के साथ रैली निकाली |तत्पश्चात आमंत्रित अतिथीयो का पुष्प गुच्छ सेअभिनंदन कर माता सरस्वती का पूजन वंदन किया गया| शिक्षिका मंजरी कुजूर ने नवप्रवेशी बच्चो को रोली तिलक लगाया तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया|
संस्था प्रमुख श्रीमती गायत्री शर्मा के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश पढकर सुनाया गया साथ ही पालको को बच्चों को साफ सुथरे ढंग से नियमित शाला भेजने की शपथ भी दिलाई गई|अतिथीयो के सम्बोधन पश्चात आमंत्रित सभी लोगों को जलपान एवं बच्चों को चाकलेट,बिस्किट और गुब्बारे दिये गये| अंत मे आभार व्यक्त संस्था के शिक्षक श्री भवानी लाल सिदार के द्वारा किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING