Advertisement Carousel
Uncategorized

तेज आंधी तूफान में कहीं खंभा तो कहीं मोबाइल टावर गिरा लेकिन जनहानि नहीं

रायगढ़ / कुछ समय पहले आए तेज आंधी तूफान और बारिश से काफी नुकसान हुआ। रायगढ़ के सबसे व्यस्ततम सड़क ढिमरापुर में जहां कृष्णा कंपलेक्स है, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों का रोज आना जाना रहता है यहां बहुत सारे ऑफिस सेक्शन भी है लेकिन संडे की छुट्टी होने के कारण कुछ एक लोगों का ही आना जाना कांपलेक्स में होता है। कॉन्प्लेक्स

advertisement

की छत पर लगे मोबाइल टावर जो पूरी तरह से झुक गया है जिससे किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई लेकिन बड़ी दुर्घटना टल गई। कोतवाली पुलिस को इसकी तत्काल सूचना दी गई, वार्ड नंबर 11 की जोगीडीपा मोहल्ले के बीचो बीच में बिजली खंभा गिर गया गनीमत रही कि कोई भी आस पास नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी, लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING