Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल मे आर्टस की कक्षाएं…रामचंद्र शर्मा इतिहास, भूगोल सहित कई विषय

रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल शहरवासियों के लिए हुमेनिटिज (आर्टस विषय) की कक्षाएं आरंभ करने जा रही है। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि शहर में विद्यार्थियों के बीच बढ़ती हुई मांग एवं

advertisement

प्रतियोगी परीक्षा के लिए आर्टस विषय में रूझान को देखते हुए संस्कार पब्लिक स्कूल ने नई पहल करते हुए कक्षा ग्यारहवीं से नये विषय कक्षाएं आरंभ करने का निर्णय लिया है। विदित हो कि संस्कार स्कूल में गणित, विज्ञान एवं कॉमर्स की कक्षाएं प्रारंभ से ही लगती रही है। अब आर्टस विषय के लिए इतिहास, पॉलिटिकल साईन्स, भूगोल विषय की कक्षाएं शुरू की जा रही है। जिसके लिए विशेषज्ञ शिक्षक नियत किए गए हैं। प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि इसी सत्र से आर्टस विषय की कक्षाएं आरंभ हो रही है। उम्मीद है कि इससे शहर के उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो भविष्य में आर्टस विषय लेकर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING