Advertisement Carousel
Uncategorized

पुसौर पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी को बिलासपुर में की गिरफ्तार….

नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी कर फरार था आरोपी….

advertisement

ठगी के डेढ़ साल बाद पुसौर थाने में पीड़ित किया था धोखाधड़ी की शिकायत….

रायगढ़ । एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर करीब 9 माह से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को पुसौर थाना प्रभारी उप निरीक्षक ‍गिरधारी साव एवं स्टाफ द्वारा बिलासपुर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया जिसे आज धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी रणविजय सिंह (मूल निवास भोजपुर बिहार) पुसौर क्षेत्र के ग्राम झिलंगीटार में रहने वाले माधव कुमार साव को नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रूपये लेकर फरार था ।

घटना के संबंध में पीड़ित माधव साव पिता भगतराम साव (उम्र 24 वर्ष) दिनांक 10/09/2021 को थाना पुसौर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि NTPC लारा में कम्प्युटर आपरेटर के पद पर प्राईवेट जॉब कर रहा है । वर्ष 2018 में अपने ईलाज के लिये जिला अस्पताल रायगढ गया हुआ था । इसी दौरान इसकी मुलाकात रणविजय सिंह नाम के व्यक्ति से हुई जो अपने आपको सरकारी अस्पताल में M.R. का जॉब करना बताया । रणविजय बातचीत में माधव को 3 लाख रूपये में अच्छी नौकरी लगा देना बताया और उसके घर का पता, मोबाइल नम्बर पूछ लिया । इसके बाद रणविजय सिंह, माधव को भरोसे में लेने दो-तीन बार उससे मिलने उसके घर झिलंगीटार (पुसौर) गया । माधव उस पर विश्वास कर दिनांक 30.12.2019 को 1.50 लाख रूपये और शेष 1.50 लाख रूपये अगस्त 2020 को रायगढ़ में दिया । रणविजय सिंह से माधव साव की मोबाइल पर बातचीत होती थी । बाद में पता चला कि रणविजय सिंह रायपुर का रहने वाला है । नौकरी नहीं लगता देख ठगी महसूस कर माधव द्वारा दिनांक 10/09/2021 को थाना पुसौर में आवेदन दिया गया । पुसौर पुलिस द्वारा आरोपी पर अप.क्र. 205/2021 धारा 420 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

विवेचना दरम्यान पुसौर पुलिस पीड़ित से मिली जानकारी एवं आरोपी के लोकेशन पर दबिश दिया गया किन्तु आरोपी फरार था । एसपी रायगढ़ द्वारा फरार आरोपियों की शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी के दिये निर्देशों पर थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा आरोपी के संपर्क में आये लोगों से आरोपी की सूचना देने निर्देशित किये जिस पर गत दिनों आरोपी के बिलासपुर एम.आर. के कार्य में आने की सूचना थाना प्रभारी को मिली, तत्काल थाना प्रभारी पुसौर, हमराह स्टाफ आरोपी की गिरफ्तारी के लिये बिलासपुर रवाना हुये जिनके द्वारा आरोपी रणविजय सिंह की पतासाजी कर आरोपी को गुरूनानक चौक, तोरवा क्षेत्र पर हिरासत में लेकर पुसौर लाया गया । आरोपी रणविजय सिंह पिता स्व. विजेन्द्र सिंह उम्र 33 साल निवासी ग्राम कुल्हडिया थाना सहार जिला भोजपुर (बिहार) हाल मुकाम DAV स्कूल मेन रोड राउरकेला जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) बताया कि MR के कार्य में एक स्थान से दूसरे स्थान घूमता रहता है, इस दौरान उसने रायगढ़ के एक युवक को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया है । आरोपी को आज ज्युडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है । आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, आरक्षक अभिलेश कुशवाहा की अहम भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING