Advertisement Carousel
Uncategorized

वार्ड क्रमांक 27 में होगा नाली निर्माण- वार्डवासियों को मिलेगा कचरे और बदबू से निजात

नालों पर है महापौर की नजर-जलभराव समस्या हेतु लगातार कर रहे निरीक्षण

advertisement

रायगढ़ / महापौर जानकी काट्जू ने वार्ड क्रमांक 27 ,14 और 16 का सघन दौरा किया वार्डवासियों के द्वारा दी गई समस्याओं की जानकारी को संज्ञान में लेकर स्थल मुआयना कर सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया। वार्ड क्रमांक 27 के निवासियों ने उक्त क्षेत्र में नाली समस्या उसके कारण गंदगी होना और उद्यान में जिम तथा शिव मंदिर के चारो ओर बाउंड्रीबाल की मांग की,महापौर जानकी काट्जू ने स्थल पर नाली की तत्काल

आवश्यकता महसूस करते हुए इंजीनियर को स्टीमेट बनाने एवं 2 दिवस के अंदर जानकारी देने निर्देशित किया।वही सफाई कर्मी द्वारा क्षेत्र की सफाई कराई गई।तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 14 एवं 16 में जाम नालों की सफाई कराय ताकि जलभराव की समस्या ना हो वही जल्द से जल्द नाली बनाने भी निर्देशित किया ।निरीक्षण दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाखा यादव,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मदन महंत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनन्दन यादव,अमृत काट्जू ,ईश्वरी प्रसाद सराफ,इस्तियाज बाबा समेत क्षेत्रवासी एवं निगम की टीम शामिल रही।
महापौर जानकी काट्जू ने कहा कि बरसात को देखते हुए हम लगातार क्षेत्रो की मॉनिटरिंग कर रहे है,निगम के अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है, मैं स्वयं स्थल का मुआयना कर रही हु ताकि जलभराव की समस्या ना आये,जहां जहां जाम नाले है उन्हें खुलवाया जा रहा है,शहरवासियों से अपील है कि कचरा यत्र तत्र ना फेंकते हुए रिक्सा गाड़ी में ही देवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING